लद्दाख| लद्दाख के गलवान में सेना के स्कॉर्पियो वाहन पर पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण सेना के दो अधिकारी शहीद हो गए हैं और तीन घायल हैं,यह हादसा तब हुआ जब सेना का काफिला दुरबुक से चोंगताश जा रहा था। 

हादसे में शहीद होने वाले अधिकारियों में लेफ्टिनेंट कर्नल भानुप्रताप सिंह मनकोटिया और लांसनायक दलजीत सिंह शामिल हैं, सूत्रों का कहना है। घायलों में मेजर मयंक शुभम, मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव शामिल हैं, घायलों को लेह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसे की जांच की जा रही है, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *