न्यूज डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार का दिन गिरावट से भरा रहा। निवेशकों को हफ्ते के पहले दिन ही भारी नुकसान उठाना पड़ा। सेंसेक्स सोमवार को स करीब 600 अंक टूट गया। इससे सेंसेक्स गिरकर 80,879 पर गया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 164 अंक गिरकर 24,671 पर आ गया। एनएसई पर ट्रेडेड 2957 शेयरों में से 2150 शेयर लाल निशान पर, 729 शेयर हरे निशान पर और 79 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखाई दिए।
सबसे अधिक गिरावट रियल एस्टेट शेयरों में देखी गई। निफ्टी रियल्टी 3.81 फीसदी की गिरावट, निफ्टी मीडिया 2.58 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.30 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।

