हरिद्धार। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार को एक दुखद हादसा हो गया। यहां दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ मच जाने से 6 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हरियाली तीज और रविवार के चलते मनसा देवी में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।
इस बीच धक्का मुक्की में लोगों में भगदड़ मच और लोग एक के उपर एक गिरते चले गए। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है। हादसे के बीच कुछ समाचारों के अनुसार, यह अफवाह भी फैल गई कि कुछ श्रद्धालु तार पकड़ कर उपर सीढ़ी चढ़ रहे थे और तार के अचानक छिल जाने से उसमें करंट दौड़ गया और इससे लोगों की मौत हो गई। फिलहाल हरिद्धार के पुलिस कमिश्नर विनय शंकर पांडे के अनुसार, हादसा श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से हुआ है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। साथ श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द राहत कार्य पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरिद्वार, उत्तराखंड में मनसा देवी मंदिर के मार्ग पर हुई भगदड़ के कारण हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा:

‘‘हरिद्वार, उत्तराखंड में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ के कारण हुई जनहानि से अत्यंत दुःखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है: प्रधानमंत्री @narendramodi’’

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *