भिलाई। छावनी पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा 21.393 किलोग्राम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजा की कीमत करीब 2,12,000 रूपये आंकी गई है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री पर 20(ख) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

छावनी पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को उन्हें मुखबिर से सुचना मिली कि सी मार्ट राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दो युवक गांजा बेच रहे हैं। जब वहां पुलिस पहुंची तो मो. कैफ अब्बासी और उस्मान कुरैशी के पास से गांजा बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक खाखी रंग के 04 पैकेट में सेलोटेप से लपेटा नमी एवं बीज युक्त हरीपत्ती दानेदार मादक पदार्थ जैसा गांजा कुल वजनी 21.393 किलोग्राम कीमती करीब 2,12,000 रूपये एवं बिक्री से नगदी रकम 1,000 की जब्ती बनाई गई।

  • ये जब्त : जप्त सामग्री एक खाखी रंग के 04 पैकेट में सेलोटेप से लपेटा नमी एवं बीज युक्त हरीपत्ती दानेदार मादक पदार्थ जैसा गांजा कुल वजनी 21.393 किलो ग्राम कीमती करीब 2,12,000 रूपये एवं बिक्री से नगदी रकम 1,000 रूपये को छावनी पुलिस द्वारा बरामद की गई।
  • आरोपी: पहला आरोपी मो. कैफ अब्बासी पिता मो.जाहिद उम्र 23 वर्ष पता कस्बा फलौदा दरबार मोहल्ला के पास तहसील मवाना थाना कस्बा फलौदा जिला मेरठ (उ.प्र.) निवासी और दूसरा उस्मान कुरैशी पिता इस्लाम कुरैशी उम्र 22 वर्ष पता कुरैशियान मोहल्ला मरगज मजिस्द के पास बरनवाँ थाना बिनौली जिला बागपथ (उ.प्र.) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *