take tv9take tv9


नीमच। नीमच जिले के सिंगरौली तहसील के बंजारा बाहुल्य गांव बीधमपुरा में सोमवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति रणजीत की मौत हो गई थी। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए लोगों को नदी में पानी पार कर श्मशान तक पहुंचना पड़ा। यह पहली बार नहीं था जब किसी का शव ग्रामीणों ने कमर तक भरे पानी में श्मशान तक पहुंचाया हो।
यहां बरशों से श्मशान तक एक रास्ता बनाने या अन्य विकल्प की मांग की जा रही है, लेकिन 125 लोगों की आबादी वाले इस गांव की जनसंख्या कम होने की वजह से शायद प्रशासन इस विषय को गंभीरता से नहीं ले रहा है। रही बात श्मशान तक पहुंचने की तो सोमवार को बाढ़, बारिश और कीचढ़ से लतपथ मृतक के रिश्तेदार शव को लेकर कैसे श्मशान तक पहुंच ये उनकी वीडियो और फोटो बयां कर रहे हैं जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *