जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा में नवागढ़ क्षेत्र के भैंसदा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसी महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित ने यह सब कैमरे में रिकार्ड कर लिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी पीड़ित महिला अनिता सूर्यवंशी और उसके पति को परेशान कर रहा था और उसे जान मारने की धमकी दे रहा था। पीड़ित दंपति ने अपनी जमीन किसी और को बेच दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी पड़ोसी हितेन्द्र ने घर में घुसकर महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह सभी घटना मोबाइल मे रिकार्ड हो गई।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *