न्यूज डेस्क। 2 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान आकाश में 6 मिनट तक अंधेरा छाया रहेगा। माना जा रहा है कि यह सूर्य ग्रहण 100 साल बाद यानि 2114 तक लोगों को देखने नहीं मिलेगा। सूर्य ग्रहण के अंधेरे का प्रभाव भारत में दिखाई नहीं देगा। दुनिया के 10 देशों में इसे देखा जा सकता है। इस सूर्य ग्रहण को ग्रेट नाॅर्थ अफ्रिकन एकलिप्स कहा जा रहा है। यह ग्रहण मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनेशिया, साउदी अरब, यमन, सूडान, मिस्त्र, न्यूफाउंडलैंड, कनाडा, स्पेन, ओमान सोमालिया में देखा जाएगा। इनमें से कुछ देशों में यह आंशिक रूप में रहेगा।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *