हरदोई । यूपी के हरदोई जिले में बाल चिकित्सालय में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। अस्पताल में हादसे के दौरान 18 बच्चे भर्ती थे और 100 लोग मौजूद थे। बच्चों और उनके परिजनों को आनन फानन में बाहर निकाला गया। इस दौरान दूसरी मंजिल में फंसे कुछ लोगों को साड़ी की मदद से बाहर निकाला गया। आग लगने से चारो ओर धुआं फैल गया कई लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। आग लगने की वजह फिलहाल सार्ट सर्किट बताई जा रही है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *