बाॅलीवुड। लोकप्रिय वेबसीरीज ‘पंचायत’ के पहले सीजन में दामाद की अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा है। जानकारी के अनुसार, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।
आसिफ खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी। आसिफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘पिछले कुछ घंटों से मैं कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा हूं जिनके लिए मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं ठीक हो रहा हूं और बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं।’ आसिफ की हालत में अब सुधार हो रहा है। अपनी तबीयत को लेकर चिंता जता रहे फैंस को उन्होंने धन्यवाद दिया।

