भिलाई। ट्यूशन जाने के नाम पर दो नाबालिक लड़की घर से तो निकल गई, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने आसपास पतासाजी के बाद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल में दोनों नाबालिकों को नागपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया। पूछताछ में दोनों लड़कियों ने घूमने के नाम पर घर से निकलने की बात कही है।

पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई को घटना की शिकायत मिली। शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिक पुत्री 10 जुलाई की शाम 04.00 बजे घर से अपने सहेली के साथ ट्यूशन पढ़़ने निकली थी, जो घर वापस नहीं आई। पास पड़ोस, मोहल्ला एवं रिश्तेदारों में पता तलाश करने पर कहीं नहीं मिली।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपहृता नाबालिक बालिकाओं की पता तलाश में तत्काल टीम गठित की गई। टीम द्वारा पॉवर हाउस, दुर्ग एवं रायपुर रेल्वे स्टेशन तथा बस स्टैण्ड में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया। रायपुर रेल्वे स्टेशन में दोनों नाबालिग अपहृता को प्लेट फार्म में देखा गया। टिकट काउंटर के पास कैमरा में दोनों नाबालिग लड़की टिकट लेते हुए दिखाई दिए। आरपीएफ एवं जीआरपी को नाबालिग लड़कियों के पता तलाश हेतु सूचना देकर सहयोग लिया गया, जिस पर समता एक्सप्रेस को आरपीएफ की सहयोग से चेक कराया गया। नागपुर रेल्वे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दोनों नाबालिग लड़की प्लेट फार्म पर दिखीं। टीम द्वारा दोनों नाबालिक लड़़की को नागपुर रेल्वे स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों लड़कियों ने घूमने के नाम पर घर से निकलने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *