दमोह । एमपी के दमोह जिले तरदेही थाना अंतर्गत थाना प्रभारी राजीव पुरोहित का हाल ही में तबादला हो गया । उनके अच्छे व्यवहार और जनता के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए लोगों ने उनकी बिदाई बड़े धूमधाम से की। इस दौरान थाना प्रभारी को बाकायदा किसी दूल्हे की तरह घोड़ी में बैठाया गया और गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
