कोरबा। सावन माह में कोरबा में होने वाली शिव पुराण की कथा स्थगित हो गई है। 12 से 18जुलाई तक होने वाली यह कथा भारी बारिश व जल भराव की स्थिति को देखते हुए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। कथा के स्थगित होने की खबर से प्रदेश व देश भर के श्रोताओं में निराशा का माहौल है।
बता दें कि यह कथा 12 जुलाई से कोरबा के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अयोजित होने वाली थी, लेकिन आने श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए इसे छुरीकला में अयोजित करने का निर्णय लिया गया था। 5 दिनों से हो रही लगातार अति वर्षा और जल भराव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। शिव पुराण की कथा को लेकर लगभग पूरी तैयारी हो गई थी , शिव पुराण की कथा स्थगित होने की खबर सुनकर भक्तों में बहुत निराशा है।
बताया जा रहा है कि यह कथा ऑनलाइन भी अयोजित कराई जा सकती है। दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक सोशल मीडिया व आस्था चैनल के मध्यम से अपने घर पर ही बैठकर कथा श्रवण करने का लाभ ले सकते हैं।

