Delhi| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में एक जीवंत भोजपुरी चौताल प्रस्तुति की सराहना की, जिसमें भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच के स्थायी सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया गया। इस प्रस्तुति में दोनों देशों, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच के गहरे संबंधों को दर्शाया गया, जहां भोजपुरी परंपराएं पीढ़ियों से फल-फूल रही हैं।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “एक अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव!

पोर्ट ऑफ स्पेन में भोजपुरी चौताल की प्रस्तुति देखकर बेहद खुशी हुई। त्रिनिदाद और टोबैगो तथा भारत, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों के बीच का जुड़ाव उल्लेखनीय है।”एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव! बहुत खुशी भइल कि पोर्ट ऑफ स्पेन में हम भोजपुरी चौताल प्रस्तुति के प्रदर्शन देखनी| त्रिनिदाद एंड टोबैगो आ भारत, खास करके पूर्वी यूपी आ बिहार के बीच के जुड़ाव उल्लेखनीय बा।”




प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो में ‘भारत को जानिए’ क्विज के विजेता युवाओं शंकर रामजतन, निकोलस मराज और विन्स महतो से मुलाकात की।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *