भिलाई। सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ की स्कूलों बच्चों ने शपथ ली। बच्चों ने अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ ही लोगों को जागरूक करने की भी ठानी।

जोन 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार के वार्ड 41 छावनी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में अभियान चलाया गया। इसमें लगभग 300 से अधिक स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि वार्ड 45 बालाजी नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं जल जनित बीमारियों के बचाव के लिए अभियान चलाया गया। ‘हम सब ने ठाना है डेंगू मुक्त शहर बनाना है’ के नारे लगाकर रैली निकाली गई। इसी प्रकार जोन 01 नेहरू नगर अंतर्गत वार्ड क्रं. 05 कोसा नगर में पीआईयू सुभम पाटनी के नेतृत्व में प्राइमरी स्कूली बच्चों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई। जोन क्रं. 03 मदर टेरेसा नगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केम्प-01 में जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे एवं वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक केके सिंह द्वारा उपस्थित बच्चों को हाथ की स्वच्छता, घर की स्वच्छता, पड़ोस की स्वच्छता, शौचालय की स्वच्छता, स्वच्छ नाली व जल निकास एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थल के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान में जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, गठित टीम प्रभारी सुदामा परगनिया, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव, पीआईयू अभिनव ठोकने, युक्ति देवांगन, किस्टोफर पाल, जिला मलेरिया विभाग से मोहन राव, राजकुमार मर्सकोले, उमेश कपूर, स्कूल प्राचार्य सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *