desk news| आने वाले महीने यानि कि 1 जुलाई से अगर आप रेलवे स्टेशन पर तत्काल ट्रेन टिकट बुक कराने के लिए जा रहे है तो यह बात जरूर याद रखें कि आपकी टिकट अब तभी होगी जब आपका आधार कार्ड आपके IRCTC Account से लिंक होगा।

भारतीय रेलवे के नियमानुसार, तत्काल टिकट के लिए अब आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।

इसलिए अब आप रेलवे के ऐप में माई अकाउंट पर  जाकर लिंक योर आधार पर जाकर अपना आधार कार्ड लिंक कर सकते हैं। यही नहीं अब 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुक करते समय आधार ओटीपी सत्यापन भी जरूरी होगा।

  • सबसे फ्लर आईआरसीटीसी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • “My Account” पेज पर जाकर “ऑथेन्टिकेट यूजर” के ऑप्शन को चुनें।
  • आधार नंबर दर्ज करें। विवरण को सत्यापित करें।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगी।
  • सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद स्क्रीन पर “सफल आधार सत्यापन” का मैसेज दिखेगा।
  • तत्काल टिकट बुकिंग को फास्ट बनाने के लिए मास्टर लिस्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसलिए लिए माय प्रोफाइल के ऑप्शन में जाकर “मास्टर लिस्ट” के विकल्प को चुनें। आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *