नई दिल्ली। दिल्ली में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। अतिशी ने लिखा है, ‘दिल्ली देश की राजधानी है. यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य घटना ने न केवल दिल्ली, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।’
आतिशी ने कहा, यह शर्मनाक है कि देश की राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं.। बीजेपी को जवाब देना होगा कि जब दिल्ली में चार इंजन की सरकार है तो फिर वह हमारी बेटियों को सुरक्षित क्यों नहीं रख पा रही हैं? यह बीजेपी की जिम्मेदारी है। ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त और तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की हैवानियत करने से पहले डर लगे. आज ऐसी घटनाएं इसलिए हो रही हैं, क्योंकि अपराधियों को लगता है कि दिल्ली पुलिस उन्हें नहीं पकड़ेगी और न कोई कार्रवाई होगी. वे सालों-साल जेल में नहीं बैठे रहेंगे और न कोई सजा ही होगी.
वहीं आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली की कानून व्यवस्था को बीजेपी ने बिगाड़कर रख दिया है, चार इंजन वाली सरकार में भी हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की बेटियों को जवाब भी चाहिए और न्याय भी चाहिए।’

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *