आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती शुरू है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की आधिकारिक वेबसाइट
vyapameg.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क और रिफंड व्यवस्था:
आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी, जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें शासन के नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।
यह रिफंड उसी बैंक खाते में होगा, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है।
