नई दिल्ली| दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गाजियाबाद में पीसीआर कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस यह जानकारी दी है। यह धमकी रात 11 बजे गाजियबाद पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके दी गई। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह फोन काॅल कहां से आया है और किसने ऐसा किया है।
पुलिस के अनुसार वर्तमान में कॉलर का फोन बंद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है।
