कोरबा। सोशल मीडिया, अखबार, पोस्टर, मैसेज जागारुकता के माध्यम से प्रशासन द्वारा हर बार लोगों को Onlineठगों से बचने के लिए सचेत किया जाता है। इसके बाद भी लोग ठगों के पुराने पैटर्न से ही ठगी का शिकार हो रहे हैं। यह साफ-साफ लोगों की जागरुकता की कमी को उजागर करता है। कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुआ है। कोरबा के सिविल लाइन स्थित बाकीमोंगरा निवासी एक महिला के साथ साइबर अपराधियों ने दस लाख रुपए की ठगी की है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार, सुमिता शर्मा 40 को वाॅटसअप में एक वीडियो काॅल आया था। पहले दिन काॅल कर ठग ने महिला को उसका दोस्त बताया और गिफ्ट भेजने की बात कही। इसके बाद उसी ठग ने दूसरे दिन खुद को सीबीआई आॅफिसर बताया। वीडियो काॅल में वर्दी पहने उस ठग ने महिला को एक झूठा पार्सल दिखाया। जिसमें कुछ सोने के गहने और विदेशी करेंसी होने की बात कही, जो उनके नाम और पते से आया हुआ है। झांसे में लेने के बाद ठग ने महिला से मामले से बचने के लिए पैसों की मांग की और महिला ने उसे Onlineन पैसे ट्रांसफर कर दिए। पहले महिला ने ठग को दस हजार रूपए भेजे। इसके बाद एक हफ्ते तक ठग अलग-अलग खातों में महिला से पैसों की मांग करता रहा। महिला ने एक सप्ताह में ठग को करीब दस लाख रुपए भुगतान कर दिए। इसके बाद उसे अपनी ठगी का एहसास हुआ।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *