चेन्नई। चेन्नई एयरपोर्ट पर अमीरात एयरलांइस के लैंड करने के दौरान किसी ने उस पर लेजर लाइट मारकर विमान को लैंडिंग के दौरान परेशान करने की कोशिश की। इससे पायलट को फ्लाइट लैंड कराने में परेशानी हो रही थी। इससे बड़ी दुघर्टना हो सकती थी फिलहाल विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है। इसमें सवार 326 यात्री भी सुरक्षित हैं। पायलट की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है कि यह बाह्य साजिश है या उपद्रवी लोगों की शरारत है। यह विमान दुबई से चेन्नई आ रहा था कि परंगिमलाई के पास
विमान पर हरे रंग की लेजर किरणें पड़ने लगी।
पायलट ने चेन्नई एयरपोर्ट कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की। इसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा इकाई, नागरिक उड्डयन सुरक्षा और चेन्नई एयरपोर्ट पुलिस को सूचित किया गया। रडार से यह पता लगाने की कोशिश की रोशनी कहां से आई थी।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *