Desk news। आंधी-तूफान ने पूरे देशभर के राज्यों में लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा समय से पहले ही मानसून आगमन की जानकारी भी दी जा चुकी है। ऐसे में पूरे देश में विमान सेवा बाधित हो रही हैं। आप भी अगर प्लेन से कहीं आने-जाने का मन बना रहे हैं तो सर्तक रहें, क्योंकि ये खबर आपके लिए ही है।
इन दिनों खराब मौसम के चलते हर राज्य में विमान सुविधाओं में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। घंटों लेट फ्लाइट, प्लेन में खरीबी, इमरजेंसी लेंडिंग और प्लेन का सामने हिस्से के क्षतिग्रस्त होेने की खबरें हम सभी पिछले दिनों देख चुके हैं।

(according to etv report) बीजू पटनायक हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, 26 अप्रैल को भी खराब मौसम के कारण कोलकाता जाने वाली 8 विमानों को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया था, क्योंकि कोलकाता में चल रही तेज हवाओं और बारिश के कारण विमानों का सुरक्षित लैडिंग कराना संभव नहीं था। अधिकारियों के अनुसार, मौसम साफ होने के बाद इन विमानों को वापस उनके गंतव्य की ओर भेजा दिया गया था। लेकिन इस बीच यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें कि खराब मौसम के चलते देशभर के कई हवाई टर्मिनलों में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हांलाकि हवाई सेवाओं द्वारा यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्थाएं और खान-पान सामग्री उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन घंटों के व्यर्थ समय की वजह से यात्रियों में काफी गुस्सा है। कई यात्री विमान यात्रा के समय की तुलना रेल यात्रा में लगने वाले समय से करते नजर आ रहे हैं।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *