न्यूज डेस्क। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बाॅडी का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में शरीर को ऐसे फलों की आवश्यकता होती है जिसमें पानी की मात्रा सबसे ज्यादा हो। खरबूजा एक ऐसा ही फल है जिसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसे खाने के अनेक फायदे हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, पाचन में मदद करता है और त्वचा व आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, सी और बीटा-कैरोटीन, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलती है। खरबूजे में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। इसमें मौजूद मिनरल्स त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
इसमें मौजूद विटामिन और बिटा कैरेटीन आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद कर सकते है।
खरबूजे में पोटेशियम और एडेनोसिन होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। पोटेशियम मस्तिष्क को ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। खरबूजे में कम कैलोरी और फाइबर होता है, जो वजन घटाने में सहायक हो सकता है। खरबूजे का सेवन लू लगने के खतरे को कम कर सकता है।
-इसका वैज्ञानिक नाम कुकुमिस मेलो है। ये भी ककड़ी, लौकी आदि के परिवार क्युकरबिटेसियाए से ही है। फाइबर और फोलिक एसिड जैसे खनिजों का भी एक अच्छा स्रोत है।
– खरबूजे का पेस्ट बनाकर इसे 10 मिनट तक बालों में लगाने से एक अच्छा हेयर कंडिशनर का भी काम करता है
-खरबूजे में कैलोरी कम मात्रा में, जबकि फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वजन घटाने वालों के लिए एक अच्छा खाद्य पदार्थ बन जाता है।
– खरबूजे का अर्क गुर्दे की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। फेफड़ों के लिए भी लाभदायक, फोलिक एसिड की भरपाई करता है।
-खरबूजा में सूजन को कम करने का गुण मौजूद होता है. इसलिए इसकी उचित खुराक आपको गठिया से जुड़े दर्द और असुविधा से छुटकारा दिला सकती है। इस प्रकार ये गठिया से आपको बचाने में भी मददगार साबित होते हैं।
नुकसान
कुछ लोगों को खरबूजे के सेवन से एलर्जी हो सकती है।
सुबह खाली पेट खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्म प्रकृति वालों को खरबूजे के अधिक सेवन से सूजन हो सकती है।

