जयपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक सीजफायर की घोषणा के बाद अब विपक्ष नेताओं का बयान विवाद उत्पन्न करते जा रहा है, तो कई नेता दूसरे देशों की भारत के मामले में हस्तक्षेप पर आपत्ति जता रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का है। अशोक गहलोत ने एआईसीसी में मुख्यालय में प्रेस कांन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से सवाल किया हैं।
उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन ने जनता को निराश कर दिया। उन्होंने सीज फायर को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी। जब भारतीय सेना सख्ती से प्रहार कर रही थी तो अचानक अमेरिका के दबाव में सरकार ने सीजफायर का ऐलान क्यों किया! उन्होंने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि क्या मोदी किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव में यह निर्णय ले रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत-पाक सीमा चल रहे विवाद में मध्यस्तता करने का अधिकार किसने दिया! उन्होंने सवाल उठाया कि जब सीजफायर लागू हो गया था तो श्रीगंगानगर और जैसलमेर में अगले दिन फायरिंग क्यों हुई और मिसलाइल के मलबे कहां से आए! सरकार इस विसंगति पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे।
