नई दिल्ली। देश में इन दिनों सभी राज्य आंधी-तूफान और बारिश की मार झेल रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने फिर से देश के राज्यों में तेज हवाएं और आंधी तूफान आने की आशंका जताई है। इसके चलते मौसम विभाग द्वारा 8 मई तक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का मानना है पाकिस्तान से उठ रहे पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर पूर्वी अरब सागर, उत्तर पश्चिमी राजस्थान आदि क्षेत्रों में उठ रहे चक्रवात की वजह से ऐसा हो रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश तूफान आने की संभावना जताई है। इसके साथ बादल गरजने और कहीं कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
6 मई को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सिक्किम में तेज हवाएं चलने और तूफानी बारिश होने की अनुमान है। ये हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के भी कई राज्यों में तेज-आंधी तूफान, बारिश, ओलावृष्टि की संभावना है।
छत्तीसगढ, मध्य-प्रदेश़ में 8 मई तक मौसम साफ नहीं होंगे। तेज बारिश के साथ फिर से ओलावृष्टि होने की संभावना है। रायपुर में आज न्यूनतम तापमान लगभग 24.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिनभर औसतन तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इसके अलावा, हवा की गति उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 12.8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है, जबकि कुछ समय के लिए इसकी गति 24.3 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ सकती है और तापमान करीब 32.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा।
