रायपुर- राजधानी में पेयजल संकट को देखते हुए निगम ने आधे घंटे बिजली आपूर्ति बधित करने का निर्णय लिया है। आज से सुबह-शाम 6:15 से 6:45 तक बिजली बंद कर दी जाएगी।
निगम का मनना है कि बिजली बंद रहने से घरो में टुल्लू पंप चालू नहीं होंगे और सभी घरो में आसानी से पेजयल की आपूर्ति हो जाएगी.पंप चालू रहने से अंतिम छोर तक आपूर्ति नहीं हो पाती है.
बता दे कि निगम के इस फैसले का लोगो द्वारा काफी विरोध भी किया जा रहा है..क्योकि गरमी मे बिजली बंद होने से रहवासियो को परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है

