भिलाई। रास्ता रोककर मारपीट करते हुए नगदी और कीमती मोबाइल लूटने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करते हुए कब्जे से लूटे गये मोबाइल, नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल को प्रार्थी महेन्द्र कुमार साहू निवासी रिसाली ने थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह अपने मोटर सायकिल से एक अन्य साथी के साथ रिसाली उमरपोटी मार्ग से प्लाईवूड खरीदने उतई आ रहे थे। दोपहर करीबन 02 बजे उमरपोटी बोगदा अण्डरब्रिज के पास तीन अज्ञात व्यक्ति इनका रास्ता रोके जिसमें से एक व्यक्ति ने प्रार्थी को थप्पड़ मारा और गाड़ी कैसे चला रहा है, तभी पीछे से आ रहे प्रार्थी के अन्य साथी कोमल देशमुख, ईश्वरी साहू, टिकेश्वर देशमुख वहां पहुंचकर अज्ञात लोगों को समझाने का प्रयास किए तो उक्त तीनों आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथी को फोनकर वहां बुला लिया गया। सभी अज्ञात लोगों द्वारा प्रार्थी एवं उसके अन्य साथियों के साथ पाइप और डण्डे से मारपीट की गई। इस दौरान महेन्द्र साहू के जेब में रखे 20,000 नगदी रकम, पर्स एवं ओप्पो कंपनी के मोबाइल को लूट लिया गया।
पुलिस ने तत्काल त्रिनयन एप्प के जरिये घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही स्टेशन मरोदा शीतला तालाब के पास बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर 07 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम दुर्गेश जोशी निवासी स्टेशन मरोदा, सोनू नेताम निवासी शिवपारा मरोदा, अरूण खुटेल निवासी स्टेशन के पास विजय चौक मरोदा, समीर धृतलहरे निवासी सुपेला डी ब्लॉक दक्षिण गंगोत्री, दुर्गेश सेन निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला, नीरज आडिल निवासी मिनीमाता पारा स्टेशन मरोदा और बोधी सोनकर निवासी इंदिरा चौक शीतला मंदिर के पास मरोदा थाना नेवई बताया। सभी ने पूछताछ में घटना करना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए मोबाइल और नकदी भी जब्त की है।

#Chhattisgarh #CGNews #chhattisgarhNews #CG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *