नई दिल्ली। पाक्स्तिानी उच्चायुक्त के सामने दिल्ली के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि यदि कोई हमारे धर्म को टारगेट कर चुन-चुन कर लोगों को मारने का काम करेगा। तो यह भारत की जनता यह संदेश देना चाहती है कि जिस हिन्दू पर आप गोलियां चला रहे हैं। उसका बदला भारत लेगा। जिन मांओ के सपूत गए और बेटियों का सुहाग गया है उनकी बद्दुआ लगेगी पाकिस्तानियों को। दिल्ली की जनता बिना किसी राजनीतिक गठबंधन के आज इस कृत्य का विरोध करती है। देश में जहां जहां आतंकवाद के कायराना हमले हुए उसका जवाब देश ने दिया है।
लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे।
