Oplus_0

भिलाई के नेहरु नगर चौक में हेलमेट बैंक खुलने जा रहा है। जहां जरुरतमंदों को केवल 1 रुपए में किराए में हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा। यह हेलमेट बैंक विधायक रिकेश सेन के द्वारा खोला जा रहा है। विधायक का मानना है कि सड़क हादसा में हेलमेट न पहनने की वजह से कई लोगों की मौत हो जाती है। इसी वजह से भिलाई वासियो की सुरक्षा को देखते हुए हेलमेट बैंक खोलने जा रहे हैं।

1 मई से मिलेगा हेलमेट

नेहरु नगर चौक में मात्र 1 रुपए में हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा। एक मई से लोग इसका लाभ ले सकते हैं। इसके लिये केवल अपना आधार कार्ड दिखाना होगा।

#Chhattisgarh #CGNews #chhattisgarhNews #CG

By Ruchi Gautam

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर इटीवी हैदराबाद, भोपाल, रायपुर, नवभारत में 10 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *