सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में 40 लाख 50 हजार रुपए के इनाम घोषित 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिनमें एक दम्पति भी शामिल है। इन नक्सलियों ने सुकमा एसपी और डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से बम बनाने की सामग्री भी बरामद की गई है। इसमें 14 पुरुष और 8 महिला नक्सली शामिल है। सभी पर विभिन्न-विभिन्न रुपयों का इनाम घोषित था।

