भिलाई । भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर 23 मार्च को लाल मैदान हुडको भिलाई में सुबह 10 बजे से बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। शहीद भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के युवा एवं नागरिक शामिल होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रिकेश सिंह ठाकुर ने दी है।
