हैदराबाद (एजेंसी)। तेलंगाना के हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में एक पूर्व सैन्यकर्मी और वर्तमान में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाल दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 35 साल की महिला की हत्या के शक में उसके पति को गिरफ्तार किया था। हालांकि पूछताछ के दौरान युवक ने चौंकाने वाला दावा किया, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने बीवी के शव के अंगों को प्रेशर कुकर में उबाला और फिर उन्हें झील में फेंक दिया।पुलिस ने बताया कि संदेह है कि पति ने अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद यह अपराध किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि घटना का पूरा विवरण आगे की जांच के बाद ही पता चलेगा। मृतका लगभग एक सप्ताह पहले लापता हो गई थी और उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम गुरु मूर्ति है। गुरु फिलहाल कंचनबाग में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा है। इससे पहले वो सेना में सेवारत था और सेवानिवृत्त हो चुका है। गुरु मूर्ति की शादी 13 साल पहले वेंकट माधवी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *