नई दिल्ली(एजेंसी)। पीएम मोदी ने आज दिल्ली के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर गुस्सा निकला। उन्होंने कहा कि दिल्ली आपदा वालों की पोल-पट्टी अब किसी सी छुपी नहीं है। दिल्ली के लोगों के साथ आप ने बहुत विश्वासघात किया है। ये आपदा वाले हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज नई घोषणा लेकर आ जाते हैं। रोज इनको अपने पराजय की खबरें मिल रही हैं। दिल्ली के लोगों को इनका खेल समझ आ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि आपदा ने तो कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस को सात साल लगे थे, लेकिन इन्होंने 7 महीने में ही ये दुनिया का पहला ऐसा आपदा मॉडल है, जो हवा में घोषणा करता है, जिसका बाद में कोई पता नहीं चलता। पीएम मोदी ने कहा कि ये आजकल सब जगह बोलते हैं कि ये फिर आएंगे-आएंगे और ऑडिएंस का जबाव आता है, फिर खाएंगे-खाएंगे।

दिल्ली के युवाओं की पहली पसंद बीजेपी

पीएम ने कहा कि दिल्ली का युवा चाहता है कि दिल्ली स्टार्ट-अप का हब बने| यहां के युवा की पहली पसंद भाजपा है| आपदा वालों का फरेब दिल्ली के युवाओं के सामने खुल गया है| पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने दूसरे संकल्प पत्र में हर जरूरतमंद के लिए केजी से लेकर पीजी तक की मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है| पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा क्षेत्र में आने वाले युवाओं को लेकर मेरे मन में एक कार्यक्रम का विचार है कि युवा जो भी अलग-अलग विषयों पर बोलने की रुचि रखते हैं, उन्हें यूथ पंचायत बनाना चाहिए और इसमें भाग लेकर अच्छा बोलने वालों को सम्मानित भी किया जाना चाहिए|

घोषणा पत्र को लेकर पीएम मोदी ने करोल बाग की महामंत्री ममता मेहरा से सवाल पूछा कि दिल्ली की जनता के बीच बीजेपी को लेकर क्या सोच है? कार्यकर्ता ने जवाब दिया कि बीजेपी के दूसरे घोषणा पत्र को लेकर महिलाओं के बीच काफी उत्साह है और लोगों को मोदी सरकार की गारंटी को लेकर पूरा भरोसा है|

पूर्वांचल से नफ़रत करती है आपदा

पीएम मोदी ने कहा कि इनका पूरा ध्यान शीशमहल बनाओ, शीशमहल में सपने देखो, और मौज करो, इनके शीशमहल में पानी की तरह पैसा बहा और इन्होंने दिल्ली को पीने के पानी के लिए तरसा दिया| ये आपदा वाले पूर्वांचल के लोग से इतनी नफरत करते हैं कि अब पूर्वांचल के लोग उसे नहीं भूलेंगे| किस तरह कोविड में उन्हें दिल्ली से भगाया गया|

आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दिया

आपदा ने दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दिया, क्योंकि इन्हें दिल्ली वालों की परवाह नहीं है| पीएम मोदी ने कहा कि ऑटो वालों को जो सुविधाएं मिलेंगी वो सभी ई-रिक्शा वालों को भी मिलेंगी। झुग्गी के बदले मकान देने को लेकर एक कार्यकर्ता ने कहा कि झुग्गियों में रहने वाले लोग बहुत खुश हैं, क्योंकि उन्हें अब रहने के लिए घर मिला है। वरना आपदा की सरकार ने तो सिर्फ शराब बांटकर लोगों के घरों को उजाड़ने पर काम किया है।

भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा में नेशन फर्स्ट है| हमने इसी को मूल में रखकर राष्ट्र के लिए काम किया है| पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनते ही कैग की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश किया जाएगा और आपदा की सारी सच्चाई को दिल्ली की जनता के सामने लाया जाएगा| पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता अब हर ओर यही कह रही है कि आपदा हटाकर रहेंगे और भाजपा को लाकर रहेंगे|

गुड़गांव, नोयडा की तरह हो दिल्ली

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के स्वाभिमान को जगाना है, दिल्ली का सामर्थ्य बहुत है, इसलिए इसकी अपनी स्वतंत्र पहचान बनानी है| आज नोएडा, गुड़गांव, सोनीपत की पहचान बन गई है, लेकिन दिल्ली की पहचान बनानी है|

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *