दुर्ग # सीजी। दुर्ग के बांबे आवास उरला स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान शिव बहादुर सिंह सोनी उर्फ शिवा, उम्र 19 वर्ष, निवासी बांबे आवास उरला, जिला दुर्ग के रूप में की गई है। थाना मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी को पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार घटना 22 अक्टूबर 2026 की है। घटना की सूचना पर थाना मोहन नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच प्रारंभ की।
पुलिस टीम द्वारा घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी लक्ष्मी नारायण सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी हरना बांधा, जिला दुर्ग को पकड़ लिया गया। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
