डोंगरगांव / राजनांदगांव # सीजी। वाहन फाइनेंस और बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अभिषेक सिंह राजपूत को डोंगरगांव पुलिस और साइबर सेल राजनांदगांव ने रायपुर से गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी भागवतजीत साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मई 2024 में आरोपी ने दस्तावेज लेकर उसके नाम से एक्टिवा CG 08 BA 4776 फाइनेंस करा दी और बिना बताए तीसरे व्यक्ति को बेचकर नामांतरण करा दिया। लोन न चुकाने से प्रार्थी का सिबिल खराब हुआ और 15 हजार का ब्याज लगा।
पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की। उसके कब्जे से दस्तावेज और अर्जुनी होंडा शोरूम से 2 बिक्री रजिस्टर जप्त हुए।आरोपी अभिषेक सिंह (31) निवासी शक्तिनगर राजनांदगांव के खिलाफ डोंगरगांव, कोतवाली राजनांदगांव, कोरबा, धमतरी सहित कई जिलों में दर्जनों FIR दर्ज हैं। थाना डोंगरगांव में ही अपराध क्रमांक 151/2026 और 287/2026 पहले से दर्ज हैं।
