भिलाई # सीजी। लक्ष्य छत्तीसगढ़ और लक्ष्य दुर्ग जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एमएम रिजॉर्ट, भिलाई में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों एवं प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर तथा कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम रखा गया। उत्साही बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोधी समाज के उत्कृष्ट शिक्षकों तथा प्रतिभावान बच्चों एवं प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को मेडल, मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया।

लक्ष्य दुर्ग जिला अध्यक्ष ईश्वरी वर्मा ने बताया कि लक्ष्य छत्तीसगढ़ के माध्यम से प्रतिभाशाली बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाती है। कई बच्चे लक्ष्य के माध्यम से ही उच्च शिक्षा संस्थानों में भी दाखिला पा चुके हैं। इसी तरह कई युवा प्रशासनिक पदों पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में लक्ष्य छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चैनदास जंघेल, प्रदेश संयोजक डॉ अशोक कुमार वर्मा, संरक्षक एवं संगठन मंत्री किशोर वर्मा, एफआर वर्मा डीईओ कबीरधाम, पूरन सिंह पटेल संरक्षक, अवधेश पटेल, डॉ सावित्री जंघेल, कमलेश कुमार वर्मा, बसंती जंघेल, गया प्रसाद वर्मा, उषा जंघेल, मनोहर जंघेल, जीवन कौशिक, फत्तेलाल चंदेल आदि उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाज सेवी सुरेंद्र कौशिक, पूर्व महापौर नीता लोधी तथा पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा शामिल हुए।

आयोजन में लक्ष्य दुर्ग जिला इकाई की टीम ने योगदान दिया, जिसमें प्रमुख रूप से भीम कुमार बघेल, धनेश्वर वर्मा, उमा प्रसाद सिंह, दिलीप वर्मा, ऋतुराज महिकवार, रूप कुमार महिकवार, किशोर वर्मा, मलखान सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *