भिलाई # सीजी। अवैध गांजा बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। गुरुवार को 02 किलो 30 ग्राम गांजा और बिक्री राशि के साथ पुलिस ने एक 19 वर्षीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। गांजा की कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर देवार बस्ती मछली मार्केट क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
27 जुलाई को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मिनी स्टेडियम सुलभ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 किलो 30 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 1,000 रुपये बरामद हुई। बरामद गांजे एवं नगदी की कुल अनुमानित कीमत 1,01,000 रुपये है।
आरोपी द्वारा गांजा अवैध रूप से बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था। प्रकरण में विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल निरुद्ध किया गया।
- आरोपी का नाम : 1. निकेत उर्फ गबरू, उम्र 19 वर्ष, निवासी देवार बस्ती मछली मार्केट, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
- जब्त सामग्री : 1. मादक पदार्थ गांजा – 02 किलो 30 ग्राम।2. बिक्री रकम – 1,000 रुपये।3. कुल अनुमानित कीमत – 1,01,000 रुपये।
