भिलाई # सीजी। अगर आप भी शिवमहापुराण कथा सुनने जा रहे हैं तो चोरों से सावधान रहें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि कथा के पहले दिन ही पुलिस ने यूपी और बिहार से पहुंची 7 संदिग्ध महिलाओं पर कार्रवाई की है। जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर भिलाई में शिवमहापुराण कथा के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे महिलाओं के समूह को पुलिस ने चिन्हित कर पूछताछ की। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सभी 07 महिलाओं को थाना लाया गया।
बता दें कि जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर भिलाई में 17 से 23 अगस्त तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कथा स्थल पर लगातार निगरानी की जा रही है। 17 अगस्त को कथा पंडाल में संदिग्ध रूप से घूम रहे महिलाओं के एक समूह को पुलिस द्वारा चिन्हित कर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत 07 महिलाओं को थाना भिलाई नगर लाया गया। सभी महिलाओं के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा आवश्यकतानुसार उनकी पहचान संबंधी प्रक्रिया पूर्ण की गई।
इन महिलाओं पर की गई कार्रवाई
- 1. रीना, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खड्डा, थाना सिवान, जिला रीवा, मध्य प्रदेश।
- 2. अनीता देवी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खड्डा, थाना सिवान, जिला रीवा, मध्य प्रदेश।
- 3. सोनाली उर्फ शीला, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम खड्डा, थाना सिवान, जिला रीवा, मध्य प्रदेश।
- 4. जाह्नवी देवी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खड्डा, थाना सिवान, जिला रीवा, मध्य प्रदेश।
- 5. गीता देवी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम खड्डा, थाना सिवान, जिला रीवा, मध्य प्रदेश।
- 6. संगीता, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम समकलपुर, थाना पिपराइच, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
- 7. नैना, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम समकलपुर, थाना पिपराइच, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
