भिलाई # सीजी। छावनी थाना क्षेत्र में ऑटो चालक और उसके साथ ने मिलकर यात्री से ही लूटपाट कर दी। सुनसान जगह देखकर दोनों आरोपितों ने यात्री की जेब से 2500 रुपए छीनकर निकले।पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महाराणा प्रताप बरदाना दुकान के पास ऑटो रोककर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार 9 अगस्त को उमाशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने थाना छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह पावर हाउस से सामान खरीदकर ऑटो क्रमांक CG 07 T 3083 से कैलाश नगर, जामुल स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान महाराणा प्रताप बरदाना दुकान के पास ऑटो चालक ने ऑटो रोक दिया। चालक और उसके साथी ने मिलकर उनकी जेब से 2500 रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
शिकायत पर छावनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 537/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने यात्री की जेब से 2500 रुपए छीनकर ले जाना स्वीकार किया।ये हैं गिरफ्तार आरोपी1. सुलेन्दर सिंह उर्फ मोना, उम्र 42 वर्ष, निवासी सुभाष चौक, कैम्प-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।2. आरीफ खान, उम्र 44 वर्ष, निवासी सुभाष चौक, कैम्प-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
