भिलाई # सीजी। भिलाई इस्पात संयंत्र में रविवार को इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के दौरान करंट लगने से एक संयंत्र कर्मी की मौत हो गई।मृतक की पहचान विनोद कुमार, 36 वर्ष (जेईए, यूआरएम) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वह बी शिफ्ट में कार्यरत थे और हादसे के समय उनका कार्यस्थल हॉट सॉ-3, एबी बे क्रेन-407, विद्युत रखरखाव विभाग बताया जा रहा है। इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस कार्य के दौरान अचानक करंट लगने से विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत उपचार के लिए शाम 4:53 बजे मेन मेडिकल पोस्ट-1 लाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र प्रबंधन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
