यूपी। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली रोड स्थित अर्जुन नगर की एक ज्वैलरी दुकान पर पानी समझकर बिसलेरी की बोतल से पीने के बाद एक स्कूल शिक्षिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि बोतल में पानी की जगह तेजाब (एसिड) था।

घटना के बाद शिक्षिका को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुकानदार का कहना है कि बोतल पूरी तरह सीलबंद थी और उसे भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके अंदर पानी की जगह कोई खतरनाक रसायन हो सकता है।प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी ने पानी की बोतल का दुरुपयोग कर उसमें एसिड तो नहीं भर दिया। पुलिस बोतल को कब्जे में लेकर उसकी जांच करा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लापरवाही हुई है या किसी ने जानबूझकर ऐसा किया।

सावधानी बेहद जरूरी

यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि पानी या कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलों में एसिड, टॉयलेट क्लीनर या अन्य खतरनाक रसायन कभी भी नहीं रखने चाहिए। यदि किसी कारण से ऐसे रसायन रखना आवश्यक हो तो उन्हें मूल कंटेनर में ही रखें या स्पष्ट चेतावनी वाले लेबल लगे अलग कंटेनर का उपयोग करें। ऐसी छोटी सी लापरवाही भी किसी की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *