रायपुर # सीजी। धरसीवां थाना क्षेत्र के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में शुक्रवार सुबह डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
पुलिस के अनुसार सुबह दोनों बच्चे मंदिर परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते पैर फिसलने से वे मंदिर की प्राचीन बावड़ी में गिर गए। बावड़ी काफी गहरी और पुरानी है, जिसके कारण बच्चे बाहर नहीं निकल पाए।
मृतकों की पहचान साक्षी साहू, 7 वर्ष और श्रवण धीवर, 4 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों कुर्रा, धरसीवां के निवासी थे।शव निकाले गए, पीएम के लिए भेजेघटना की सूचना मिलते ही धरसीवां थाना पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव बावड़ी से बाहर निकाले गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है।धरसीवां पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्राचीन बावड़ी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और घेराबंदी की मांग की है।
