बलरामपुर # CG। जिले के पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत डवरा चौकी के ग्राम लिलौटी में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की टांगी मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम लिलौटी निवासी जीवन लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता दिलबर का अपने भाई नन्दकेश्वर और रिश्तेदार संजय रवि के साथ जमीन के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों को संदेह था कि दिलबर ने बंटवारे में अपने हिस्से में अधिक जमीन रख ली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जून की शाम करीब 7 बजे दिलबर खाना खाने के बाद अपने प्रधानमंत्री आवास में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने कथित रूप से षड्यंत्र रचकर उन पर टांगी से हमला कर दिया। हमले में दिलबर के कान, गर्दन और हाथ की उंगलियों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 30/2026 के तहत धारा 103(1), 332 और 61 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी संजय कुमार रवि (32) और नन्दकेश्वर रवि (55) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 15 जून को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पूरे मामले की कार्रवाई में चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *