फर्जी भारतीय ID

Digital desk| दिल्ली पुलिस की पूछताछ में ‘फ्लरिश स्टे’ होटल के मालिक लवकेश बजाज ने कबूला है कि उसने पैसों के लालच में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पनाह दी और उनके फर्जी दस्तावेज बनवाए। हाल ही में मालवीय नगर स्थित उसके होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद बजाज को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। कड़ाई से हुई पूछताछ में उसके पुराने आपराधिक सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस जांच के अनुसार, बजाज ने अपने आवासीय पते का इस्तेमाल कर बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए जाली आधार कार्ड और भारतीय पासपोर्ट तैयार करवाए थे। वह साल 2025 में भी इसी तरह के मानव तस्करी और जालसाजी के मामले में गिरफ्तार हो चुका था। फिलहाल पुलिस उसके मैनेजर और अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *