नई दिल्ली (एजेंसी)|14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती है| इस खास मौके के लिए कपूर परिवार ने बड़ी प्लानिंग कर रखी है| कपूर खानदान इसी समारोह के लिए पीएम मोदी को न्योता देने आया था। फिल्म फेस्टिवल से पहले कपूर परिवार के 15 सदस्य दिल्ली पहुंचे| जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की| इस मुलाकात के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

इस दौरान रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी को देखा गया। पीएम मोदी के साथ उनकी ये मीटिंग कैसी रही इस बारे में रणबीर कपूर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। इस मीटिंग के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, ‘आज हमारी कपूर फैमिली के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। प्रधानमंत्री जी ने राज कपूर को इतना सम्मान दिया। उन्होंने हमें अपना कीमती वक्त दिया। इस मुलाकात के लिए जिंदगी भर आभारी रहेंगे। उनके साथ ऐसे गपशप हुई तो बहुत मजा आया। हमने उनसे बहुत सारे पर्सनल सवाल भी पूछे। उन्होंने बहुत ही फ्रेंडली नेचर से हम लोगों से बात की। हम सबकी हवा टाइट थी,हमारे अंदर नर्वसनेस थी। लेकिन उन्होंने हमें बहुत कम्फटेबल फील करवाया। बहुत शुक्रिया।,

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *