कांकेर # सीजी। जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में डीआरजी (DRG) के तीन जवान घायल हो गए। घटना कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम इलाके में डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान आईईडी की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए। विस्फोट के बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मामले से जुड़ी अन्य जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *