भिलाई # CG। खाद्य एवं औषधि विभाग ने अभियान के छठवें दिन शनिवार को वैक्सीन एजेंसियों में वैक्सीन स्टोरेज, कोल्ड चेन सुविधा की जानकारी जुटाई। साथ ही संचालकों को सही तापमान पर वैक्सीन स्टोर करने कहा। इसी तरह खाद्य विभाग ने भी विभिन्न होटलों में पहुंचकर वहां साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य जानकारियाँ ली।
औषधि निरीक्षक विष्णु साहू ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर ‘सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम पर चल रहे अभियान के छठवें दिन शनिवार को जिले में संचालित वैक्सीन एजेंसियों में वैक्सीन स्टोरेज/कोल्ड चेन सुविधाओं की जानकारी जुटाई। जीवन रेखा परिसर दुर्ग में संचालित खन्डेलवाल एजेंसीज, भगवती एजेंसीज, अम्बे एजेंसीज, नेहरू नगर मिलाई में संचालित पारटेक डिस्टीब्यूटर्स, स्टेशन रोड दुर्ग में संचालित जायडाद लाइफ साइंसेज में टीम ने जांच की। साथ-साथ वैक्सीन के कय-विक्रय रिकार्ड का मिलान किया गया। 5 निजी फार्मा का निरीक्षण कर जिला वैक्सीन भण्डार दुर्ग में भी वैक्सीन के कोल्ड स्टोर में उचित संधारण एवं रख-रखाव की जांच की गई। सभी संस्थानों में वैक्सीन का संधारण नियमानुसार उचित तापनान पर पाया गया।

- खाद्य विभाग की टीम यहां पहुंची : सत्यम बेकरी, यूटोपिया केक, भिलाई सुपर करी, मेड बेकर्स, शांति बेकरी, सत्यम बेकर्स सेक्टर 10, जायका बेकरी, युटोपिया बेकर्स, शिव बेकरी सहित अन्य प्रतिष्ठानों में जाकर संचालकों को उचित सफाई के साथ संचालित करने कहा। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों को पृथक से रखकर एक्सपायर्ड गुड्स नॉट फार सेल लिखकर रखने कहा गया।
