बालोद # सीजी। जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती बारात बस में अचानक आग लग गई। घटना पुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा मंदिर के पास की है, जहां देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई।

जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रेवल्स की बस (CG 07 E 1171) कांकेर जिले के अरौद गांव से बारातियों को लेकर बालोद जिले के बड़गांव आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक बस में आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार बारातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।स्थिति को भांपते हुए यात्रियों ने तुरंत बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते सभी के सुरक्षित बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *