भिलाई #सीजी। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे नेहरू नगर चौक पर एक तेज रफ्तार अग्निशमन वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक अग्निशमन विभाग की गाड़ी दुर्ग की ओर से नेहरू नगर चौक की तरफ आ रही थी। उस समय रेड सिग्नल होने के कारण ट्रैफिक रुका हुआ था। जैसे ही सिग्नल खुला और वाहन आगे बढ़ने लगे, उसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी।हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को पास के चंदूलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के समय चौक पर एक ट्रैफिक कांस्टेबल भी मौजूद था, लेकिन आरोप है कि उसने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में कोई पहल नहीं की। बाद में आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *