भिलाई # सीजी। सार्वजनिक स्थलों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 4 आरोपी सहित 1 नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही पर 05 स्प्लेण्डर एवं 01 एक्टिवा सहित कुल 06 चोरी के वाहन बरामद किए गए।

प्रार्थी सुखदेव पाण्डेय निवासी मदर टेरेसा नगर कैम्प-01 भिलाई द्वारा 01 जनवरी 2026 को सुपेला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 25 दिसंबर 2025 को नेहरू नगर अटल प्रतिमा के पास से उसकी बाइक स्प्लेण्डर क्रमांक CG-07-CL-4739 अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना पर लक्ष्मी नगर सुपेला क्षेत्र से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा संगठित होकर अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर भिलाई नगर रेलवे स्टेशन गौठान के पास झाड़ियों से चोरी के 06 दोपहिया वाहन बरामद कर जप्त किए गए। प्रकरण में संगठित रूप से चोरी करना पाए जाने पर धारा 112(2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

  • आरोपी: 1. हर्ष साहू2. गजानंद यादव3. देवेन्द्र यादव4. अजय पटेल5. 01 विधि से संघर्षरत बालक
  • जब्त सामग्री :1. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-07-CL-47392. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-04-PX-67393. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-07-PD-62794. 02 नग बिना नंबर स्प्लेण्डर मोटर सायकल5. एक्टिवा वाहन क्रमांक CG-07-BA-4047

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *