भिलाई # सीजी। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए वैशालीनगर थाना क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जवाहर नगर पुलिया के पास एक व्यक्ति कल्याण और राजधानी सट्टा गेम में अंकों पर दांव लगाकर अवैध सट्टा चला रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान संजय कुमार प्रसाद उर्फ पंडित, निवासी दीपनगर के रूप में हुई। आरोपी मोबाइल के जरिए सट्टा संचालन और लेनदेन कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 17 हजार रुपये नकद और सट्टा से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 46 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध सट्टा कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • आरोपी: संजय कुमार प्रसाद उर्फ पंडित, उम्र 48 वर्ष, निवासी दीपनगर, थाना वैशालीनगर, दुर्ग

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *